{"_id":"67458b3b38d485324501f87a","slug":"cyber-cell-team-found-45-lost-phones-worth-lakhs-in-three-months-in-jhajjar-owners-were-delighted-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: साइबर सेल टीम ने तीन माह में ढूंढ निकाले लाखों की कीमत के 45 गुमशुदा फोन, मालिकों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: साइबर सेल टीम ने तीन माह में ढूंढ निकाले लाखों की कीमत के 45 गुमशुदा फोन, मालिकों के चेहरे खिले
Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
झज्जर पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में मंगलवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में 34 गुमशुदा मोबाइल फोन को एसीपी शमशेर सिंह ने उनके मालिकों के हवाले किया। इस संबंध में एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है, वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर बीते तीन माह मे आमजन के गुम हुए करीब 5 लाख रुपए कीमत के पोर्टल से ट्रेस 34 मोबाइल सहित 45 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल की टीम में सिपाही विवेक कुमार व सिपाही राहुल की प्रशंसा की। एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने बीते तीन माह में अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए एवं मोबाइल गुम साधारण शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन