{"_id":"644c20e52f298912e2031616","slug":"crop-residue-burnt-at-11-places-case-filed-against-a-farmer-jhjhar-news-c-17-1-137280-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 स्थानों पर जलाए फसल अवशेष, एक किसान पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 स्थानों पर जलाए फसल अवशेष, एक किसान पर केस दर्ज
विज्ञापन
झज्जर। गेहूं की फसल की कटाई व कढ़ाई का कार्य पूरा हो चुका है। अब किसान अगली फसल की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं। इस चक्कर में किसान कुछ किसान खेतों में बचे गेहूं के अवशेषों को आग के हवाले कर रहे हैं। जिले में कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 11 स्थानों पर आग की सूचना मिली है।
इनमें से सात स्थानों पर बिजली की तारों में हुई शॉर्ट सर्किट के आग लीग मिली है। वहीं चार स्थानों पर किसानों की ओर से अवशेष जलाए हुए मिले हैं। इन किसानों पर विभाग की तरफ से 2500-2500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार अनुज निवासी गांव पहाड़ीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पहाड़ीपुर से मलिकपुर रोड पर उसके खेत लगते हैं वीरवार की शाम को समय करीब 6.30 बजे उसके साथ लगते खेत में एक किसान गेहूं के अवशेषों में आग लगा रहा था। उसको मना किया तो ईश्वर ने कहा कि वह अपने खेत में आग लगा रहा है। हवा तेज होने के कारण साथ लगते काफी खेतों में गेहूं के अवशेषों में आग फैल गई। उसके अलावा रोबिन, शेषपाल, संदीप, कुलदीप निवासी पहाड़ीपुर के गेहूं के अवशेष जल गए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी डॉ. ईश्वर जाखड़ ने बताया कि 11 स्थानों पर आग लगने की कॉल आई थी। जिसमें से सात स्थानों पर आग बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी मिली है। बाकी किसानों पर जुर्माना भरने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।
- डॉ ईश्वर जाखड़, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।