{"_id":"6427371547ab1b702f05ab44","slug":"crop-damaged-due-to-15-minute-hailstorm-jhjhar-news-c-17-1-109940-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 मिनट ओलावृष्टि से फसल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 मिनट ओलावृष्टि से फसल चौपट
विज्ञापन
-फोटो 8 : बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल।
बहादुरगढ़। शुक्रवार शाम को 15 मिनटों तक हुई ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ओलावृष्टि से बहादुरगढ़ में 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल चौपट हो गई। सरसों और गेहूं क्षेत्र की प्रमुख फसल होने के कारण वर्षभर के खर्च की पूर्ति के लिए किसान इन दोनों फसलों पर ही आधारित है। ऐसे में फसलें बर्बाद होने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा होने की संभावना है।
बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगाई गई है। वहीं तीन हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी है। दोनों ही फसलों में भारी नुकसान की संभावना है। क्षेत्र में दो दिनों में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
बहादुरगढ़ में इस समय सरसों की फसल पककर तैयार थी। वहीं उनकी बालियों में भी दाना गिरना आरंभ हो चुका था। कई जगहों पर तो किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी थी। इस बार किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन शुक्रवार शाम को हुई ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। कुलासी गांव के किसानों सतबीर सिंह, राज किशोर, दयानंद का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द खराब फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। अन्यथा किसानों को भारी नुकसान होगा।