फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Criticism to health department officials

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरी-खोटी

Wed, 23 Aug 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Criticism to health department officials
बहादुरगढ़। वॉर्ड -26 की कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों को खूब खरी-खरी सुनाई। अधिकारियों को लोगों ने अल्टीमेटम भी दिया कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर बैठकर जाम लगा देंगे या फिर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के सामने धरना देने को मजबूर होंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में एक तरफ जहां लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे तो वहीं अधिकारी उनकी समस्या से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन


देव नगर और आदर्श नगर में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी गलियों में लोगो के घरों के बाहर जमा हो रहा है। हालात यह है कि लोगों का अपने घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। इसकी शिकायत भी लगातार कई बार अधिकारियों को की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो रहा। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन्हीं के कार्यालय में जाकर खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों का आरोप है कि उनकी कालोनी में सीवर ब्लॉक हो चुके हैं। सीवर का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। जिससे दुर्गंध आती है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं बरसात के मौसम से पहले भी सीवर लाइन को सही ढंग से साफ नहीं किया गया। कई जगह सीवर के मेंन हॉल के ढक्कन भी टूटे हुए हैं। यहां के स्थानीय लोगों के साथ वार्ड 26 के पार्षद बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनका कहना है कि वह कई बार अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। आज भी जब स्थानीय लोग अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत करा रहे थे तो अधिकारी समस्या से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को यह बोले कि जादू से एकदम समस्या का समाधान नहीं होगा, समय लगेगा।
विज्ञापन




वर्जन...

शहर की पानी निकासी के लिए बनाई गई ड्रेन ओवरफ्लो चल रही है।लोगों ने बरसात के पानी की निकासी के लिए जगह-जगह सीवर में कनेक्शन कर रखे हैं। जब सीवर का वाटर लेवल ऊपर आता है तो इन्हीं कनेक्शन के जरिए गली में पानी भरने लगता है। हालांकि उन्होंने कुछ दिनों में लोगों की समस्या का समाधान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed