फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Criminal who escaped after killing friend and had a reward of Rs 5,000 arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: दोस्त की हत्या कर फरार 5 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Criminal who escaped after killing friend and had a reward of Rs 5,000 arrested
झज्जर। पंद्रह वर्ष पूर्व दोस्त की हत्या कर फरार हुए पांच हजार के इनामी अपराधी बरेली निवासी रामअवतार को सीआईए-टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर 2008 में अपने दोस्त गुलाब सिंह निवासी खजुराहो झांसी की लाइनपार बहादुरगढ़ इलाके में हत्या करने का मामला दर्ज किया गया था। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने उस पर 5 हजार का इनाम रखा था। आरोपी अदालत से भगोड़ा घोषित है। पुलिस अधीक्षक ने गुलाब सिंह हत्याकांड की जांच कुछ समय पहले ही सीआईए टू बहादुरगढ़ को सौंपी थी। इसके बाद टीम ने आरोपी रामअवतार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में गुलाब की हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई थी। 11 जुलाई 2008 की रात को वे सभी एकत्रित हुए और गुलाब सिंह के साथ शराब पार्टी की गई। रामअवतार ने पांच साथियों के साथ मिलकर गुलाब को अधिक शराब पिलाई और बोतल तोड़कर उससे रामअवतार पर हमला कर दिया। घटना में गुलाब सिंह की मौत हो गई। बाद में लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2008 को बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में नग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में खजुराहो झांसी निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई थी। लाइन पार बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन में हत्या समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था। राम अवतार के अलावा उसके पड़ोसी गांव के उसके दोस्त सुबालाल, नरेश कुमार, श्याम बिहारी, प्रेमलाल और ओमपाल के खिलाफ हत्या का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में केस की सुनवाई के दौरान साल 2010 में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को दोषी करार देकर उम्रकैद और 25 - 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। आरोपी रामअवतार गिरफ्तारी से बचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed