{"_id":"62702245e97a162b277fc9a4","slug":"youth-murdered-by-slitting-his-throat-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में वारदात: युवक की गला रेतकर हत्या, तीन दिन पहले किराए पर लिया था कमरा, लहूलुहान हालत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ में वारदात: युवक की गला रेतकर हत्या, तीन दिन पहले किराए पर लिया था कमरा, लहूलुहान हालत में मिला शव
Mon, 02 May 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 11:56 PM IST
सार
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के कमरे से मिले आधार कार्ड में बिहार का पता दर्ज है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनी विकास नगर में एक युवक की तेज धार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी उस समय हुई जब कमरे से दुर्गंध आने लगी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विकासनगर स्थित धर्मवीर के मकान में अलग-अलग कमरों में कई किरायेदार रहते हैं। गत 29 अप्रैल को एक युवक यहां किराए पर रहने के लिए आया था। रविवार दोपहर को उसको यहां आखरी बार देखा गया था। उसके बाद वह नजर नहीं आया। सोमवार शाम को जब कमरे से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो पड़ोसी किरायेदारों ने उसका दरवाजा खोलकर देखा। अंदर युवक लहूलुहान हालत में मृत पड़ा हुआ था। उसका गला तेजधार औजार से कटा हुआ था। कुछ ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। कमरे में कुछ बर्तन, कपड़े और कंबल आदि मिले।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही लाइनपार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। कमरे से एक आधार कार्ड मिला है। उस पर हरी भूषण पुत्र उमाशंकर तिवारी निवासी बिहार अंकित है।
विज्ञापन
यह इसकी आईडी मानी जा रही है, मगर पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लोगों से मदद मांगी। लेकिन मृतक को जानने वाला कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। लाइन पार थाना पुलिस मृतक की पहचान के लिए कमरे में मिले आधार कार्ड में अंकित बिहार के पते पर संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विकास नगर के मकान में मृत मिले युवक की हत्या की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान पुख्ता करने की कोशिश की जा रही है। हत्या की वजह और हत्यारे का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। - इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसएचओ लाइनपार थाना, बहादुरगढ़