फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three members of inter-state bike thief gang arrested in Bahadurgarh of Haryana

अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह: तीन सदस्य गिरफ्तार, UP, हरियाणा, दिल्ली में करते थे वारदात, 9 का खुलासा

Sat, 20 Aug 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 11:11 PM IST
सार

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी पर चेकिंग के दौरान चोरीशुदा बाइक के साथ तीन आरोपियों को काबू किया। आरोपी यूपी, हरियाणा और दिल्ली में वारदात करते थे। 9 वारदातों का खुलासा हुआ है। छह बाइक बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Three members of inter-state bike thief gang arrested in Bahadurgarh of Haryana
चोरी की बाइक के साथ पकडे़ आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एमआईई चौकी पुलिस ने हरियाणा के अलावा दिल्ली और यूपी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की छह बाइक भी बरामद की गई है। कुल नौ वारदातों का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से बहादुरगढ़ क्षेत्र रोहतक व दिल्ली में हुई वाहन चोरी की नौ वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों में दो बिहार और एक जिला झज्जर का निवासी है। दो आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में अनेक आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमआईई पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रोहतास सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ललित कुमार व अजमेर सिंह, मुख्य सिपाही अरुण व नरेंद्र की टीम इलाके में तैनात थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी पर चेकिंग के दौरान चोरीशुदा बाइक के साथ तीन आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान बिहार के जिला नालंदा के गांव इमरामा के निवासी व फिलहाल छोटूराम नगर बहादुरगढ़ में किराए पर रह रहे शिवम, जिला लखीसराय के गांव सेथना निवासी व फिलहाल छोटूराम नगर में रह रहे सुष्मित उर्फ सुमित उर्फ करमू और बहादुरगढ़ के गांव बामनोली निवासी दीपक के तौर पर हुई।

आरोपियों से 13 अगस्त 2022 को एमआईई से चोरी हुई बाइक बरामद हुई। निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दीपक के खिलाफ यूपी में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। शिवम के खिलाफ थाना मुंडका व थाना नांगलोई में अलग-अलग 11 मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और कई बार तिहाड़ जेल भी जा चुका है।

वहीं सुष्मित के खिलाफ भी दिल्ली व यूपी में करीब 10 केस दर्ज हैं। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर एमआईई क्षेत्र में छुपा कर रखी गई चोरीशुदा पांच अन्य बाइक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

इन वारदात का हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार दिसंबर 2020 में अर्बन एस्टेट रोहतक से बाइक चोरी की थी। नवंबर 2021 में दिल्ली के मुंडका से पल्सर बाइक, मार्च 2022 में दिल्ली के रनहोला से पल्सर बाइक चोरी की, इस साल जून में हरीनगर दिल्ली से अपाचे बाइक चोरी की थी। 13 अगस्त 2022 को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ से एक सुपर स्पलेंडर बाइक चुराई थी।


जुलाई 22 में यूपी के बरेली  से एक अपाचे बाइक चोरी की थी। फरवरी 2022 में सेक्टर 9 बहादुरगढ़ से एक सेंट्रो कार चुराई थी। बाद में शराब तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ी गई थी। फरवरी 2022 में थाना आसौदा क्षेत्र से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चुराई थी। इसी माह बाबा हरिदास नगर दिल्ली क्षेत्र से एक ईको गाड़ी चुराई, जिसे पुलिस के डर से लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। यह बरामद की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed