{"_id":"631a4741b40402558850ff8d","slug":"the-land-of-the-most-wanted-crook-mainpal-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पांच लाख के इनामी बदमाश मोस्ट वांटेड मैनपाल की जमीन की जाएगी नीलाम, गांव में करवाई मुनादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पांच लाख के इनामी बदमाश मोस्ट वांटेड मैनपाल की जमीन की जाएगी नीलाम, गांव में करवाई मुनादी
Fri, 09 Sep 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:20 AM IST
सार
कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल पर हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। मैनपाल प्रदेश में सबसे अधिक इनाम राशि का उद्घोषित बदमाश है। पांच लाख रुपये के इनाम बदमाश पर जेल में भी हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पुलिस और प्रशासन ने मोस्ट मांटेड अपराधी मैनपाल की जमीन नीलाम करने के आदेशों पर काम शुरू किया है। नीलामी शनिवार 10 सितंबर को जाएगी। इसके लिए गांव में मुनादी करवाई गई है। हत्या जैसे कई संगीन मामलों में उम्र कैद की सजा होने के बाद से फरार चल रहे मैनपाल बादली को पकड़ने को लिए पुलिस के प्रयास नाकाम रहे हैं। इसीलिए पुलिस ने जमीन नीलाम करवाने के लिए न्यायालय से आदेश हासिल किए हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार श्रीनिवास ने बताया कि मैनपाल की बादली में ईशापुर (दिल्ली) रोड स्थित एक कनाल 4 मरले जमीन की नीलामी है। इसके लिए प्रवीन पटवारी की देखरेख में गांव में मुनादी करवाई गई और संबंधित अन्य विभागीय काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: SYL पर खामोश रहे केजरीवाल, आदमपुर में रिश्तेदारियां गिनाकर मांगे वोट
विज्ञापन
पैरोल से वापिस जेल नहीं पहुंचा तो पांच लाख रुपये रखा इनाम
मैनपाल जेल से परोल पर आया था और 29 अगस्त 2018 को वापिस जेल नहीं पहुंचा। पिछले वर्ष दिसंबर 2021 में पुलिस ने गांव की गलियों और चौक, चौराहों पर फोटो के साथ पोस्टर भी चिपका दिए। क्षेत्र में अपराध का बादशाह बने मैनपाल का पिछले करीब साढ़े तीन साल से कोई सुराग नहीं है। जुलाई 2018 में उसकी पैरोल को मंजूरी मिली थी। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद वापिस जेल नहीं पहुंचा। 45 वर्षीय मैनपाल अविवाहित है। वे तीन भाई और दो बहनें हैं।
यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: बेटी यशोधरा को इस पद पर देखना चाहती थीं सोनाली, बेटी बोली- मां का सपना पूरा करूंगी
मैकेनिक से मोस्ट वांटेड तक
कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल पर हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उस पर जेल में भी हत्या का आरोप है। मैनपाल शुरू में ट्रैक्टर ठीक करने का काम सीखता था मगर सन 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते अपराध जगत का बादशाह बन गया। मैनपाल पर फिलहाल विभिन्न पुलिस थानों में 302, 506, 148, 149, 414, 363, 307 जैसी संगीन धाराओं के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं और अब प्रदेश के मोस्टमांटेड बदमाशों की सूची में नंबर वन पर है।
अति वांछित बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस के सख्ती प्रयास जारी हैं। बादली पुलिस थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा पांच लाख रुपये राशि का इनाम बदमाश मैनपाल फरार चल रहा है। अति वांछित मैनपाल उर्फ ढीला निवासी बादली के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र व जेल अधिनियम के अनेक मामले दर्ज हैं। बीते दिसंबर माह में उसकी संपत्ति अटैच की गई थी। साथ ही उसको पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पिछले एक माह में दो बार घर पर भी दबिश दी गई है। - अमित यशवर्धन एएसपी बादली