{"_id":"64423bcbaa1e43dfa40a8d95","slug":"tanker-driver-and-bike-rider-died-in-accident-in-jhajjar-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, टैंकर चालक और बाइक सवार हुए हादसे का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, टैंकर चालक और बाइक सवार हुए हादसे का शिकार
Fri, 21 Apr 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:01 PM IST
सार
झज्जर में नेशनल हाइवे 352 पर बादली रोड बाईपास के पास वीरवार की रात को एक तेल टैंकर व अस्सत वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर में टैंकर चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के दुबलधन गांव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार अमन पुत्र रमेश कुमार निवासी पाना बिध्यान दुबलधन ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वीरवार की रात को वह अपने खेत से पैदल अपने घर जा रहा था। उस समय एक बाइक चालक गांव दुबलधन की तरफ जा रहा था जब वह बारसर जोहड़ के नजदीक पहुंचा तो एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक व चालक सड़क पर जा गिरे। जब वह बाइक चालक पास पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंकर चालक की मौत
झज्जर में नेशनल हाइवे 352 पर बादली रोड बाईपास के पास वीरवार की रात को एक तेल टैंकर व अस्सत वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर में टैंकर चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कैथल जिले के करोड़ा गांव निवासी था चालक
जानकारी के अनुसार कैथल जिले के करोड़ा गांव निवासी सुनील पुत्र जगदीश 40 साल रेवाड़ी की तरफ से अपना तेल का टैंकर लेकर इंडियन ऑयल पानीपत जा रहा था। रात को झज्जर-बादली बाईपास के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़के व एक लड़की शामिल है।