फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Robbery, robbery in Bahadurgarh, scooty, crime news, Bahadurgarh

दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर वकील के मुंशी से लूटी स्कूटी

Wed, 07 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Robbery, robbery in Bahadurgarh, scooty, crime news, Bahadurgarh
लूट - फोटो : bureau
क्षेत्र में बदमाश वाहन छीनने की वारदातों से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार को टीकरी बॉर्डर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाली ड्रेन के पुल के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े एक युवक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर स्कूटी, बैग और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बेखौफ होकर वे परनाला की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से सुरक्षा के लिए की जा रही पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


अपाचे और पल्सर बाइक पर आए थे बदमाश
एमआईई में वकील आरबी यादव का ऑफिस है। रजत उनके मुंशी के तौर पर काम करता है। मंगलवार दोपहर वह कार्यालय से स्कूटी लेकर भोजन करने के लिए विवेकानंद नगर में अपने घर गया था। लौटते वक्त रास्ते में विवेकानंद नगर के नुक्कड़ से ड्रेन के पुल की ओर बढ़ा तो रास्ते में सफेद रंग की अपाचे और काले रंग की पल्सर बाइक लिए खड़े तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


एक युवक ने अचानक उस पर पिस्तौल तान दी और जल्द स्कूटी छोड़ने के लिए कहा। अपने साथ हुई इस घटना से रजत घबरा गया। बाइक सवार युवकों में से एक तुरंत उसकी स्कूटी लेकर अपने साथियों के साथ परनाला की तरफ निकल गया। रजत ने वकील आरबी यादव को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया तो वह तुरंत अपने ऑफिस से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस सक्रिय होती और नाकाबंदी करती, उससे पहले ही स्कूटी लूटने वाले बदमाश विवेकानंद नगर के रास्ते से होते हुए परनाला की तरफ भाग निकले। बताया गया है कि कुछ युवकों ने उनको पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।


पुलिस पेट्रोलिंग पर उठाए सवाल
पिस्टल प्वाइंट पर स्कूटी लूटने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना शहर के अलावा एमआईई चौकी और लाइनपार थाना पुलिस ने नाकेबंदी की और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल भी बिछाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। स्कूटी के मालिक अधिवक्ता आरबी यादव ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।


उन्होंने बताया कि जिस ड्रेन पुल के नजदीक यह वारदात हुई है, वहां से वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन उसके बाद भी बदमाश जिस तरह से बेखौफ होकर स्कूटी लूट ले गए, उससे लगता है कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी। साथ में बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली क्षेत्र की पुलिस से भी संपर्क साधकर वारदात को सुलझाने के लिए प्रयास तेज कर दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed