{"_id":"3dcf7c452b8fd36276251f37ca4aa391","slug":"road-accident-7-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क दुर्घटना में सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित एच एस आई आई डी सी मोड़ के नजदीक सवारियों से भरे एक ऑटो और बस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में आटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
इसमें सवार 7 लोगों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रोहद निवासी ऑटो चालक दिनेश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह बहादुरगढ़ से सवारियां लेकर रोहद की तरफ चला था।
बीच रास्ते में एच एस आई आई डी सी मोड़ के नजदीक एक प्राइवेट बस के चालक ने उसकी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार बुद्ध विहार दिल्ली निवासी विष्णु, बिट्टू, अमित, पंकज, परनाला निवासी विक्की सहित दो अन्य को चोटें आई।
विज्ञापन
सभी घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद विष्णु व विक्की के सिर में लगी अधिक चोटों के कारण उन्हें तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
ऑटो चालक दिनेश का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद बस के चालक ने मदद करने की बजाय अपने वाहन को वहां से दौड़ा लिया। उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी है।
जैसे ही इस सड़क दुर्घटना की सूचना बहादुरगढ़-रोहद के बीच चलने वाले अन्य ऑटो चालकों को लगी तो वे अपने-अपने ऑटो लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायल हुए सभी लोगों के इलाज का खर्चा बस चालक द्वारा उठाए जाने की मांग भी की।
---
फोटो 07 : घायल बिट्टू।
---
फोटो 08 : घायल अमित।
---
फोटो 09 : ट्रॉमा सेंटर में एकत्रित ऑटो चालक।