फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh murder case: Notice to Congress leader Vijendra Rathi, police called for questioning

नफे सिंह हत्याकांड: कांग्रेसी नेता विजेंद्र राठी को नोटिस, पुलिस ने पूछताछ के लिया बुलाया

Thu, 29 Feb 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 11:04 PM IST
सार

नफे सिंह हत्याकांड में कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस बोली कि जल्द अन्य आरोपियों को भी नोटिस दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Nafe Singh murder case: Notice to Congress leader Vijendra Rathi, police called for questioning
नफे सिंह राठी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वीरवार को पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए पहला नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कांग्रेसी नेता व नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शीला राठी के पति विजेंद्र राठी को भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन


इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की 25 फरवरी रविवार की शाम को बराही फाटक पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उनके एक साथी जयकिशन की भी जान चली गई थी। कार में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में परिजनों की ओर से वारदात को अंजाम देने वाले पांच अज्ञात बदमाशों के अलावा पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कर्मवीर राठी के बेटे कमल राठी, मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र सतीश नंबरदार व उनके पौत्र राहुल और गौरव के नाम एफआईआर में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप राठी और नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा के नाम भी शामिल कराए गए। अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब पुलिस ने कांग्रेसी नेता विजेंद्र राठी को पत्र भेजकर पूछताछ के लिया बुलाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द पूछताछ के लिया बुलाया जाएगा।

एसआईटी समेत 8 टीमें जुटी हैं मामला सुलझाने में
मामले की जांच में एसआईटी समेत आठ टीमें भागदौड़ कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल व क्राइम ब्रांच भी इस केस को सुलझाने में जुटी है। अभी तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच सकी है। यहां तक कि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है।

किन हथियारों से हुआ नफे सिंह पर हमला, नहीं हुआ खुलासा
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व. नफे सिंह राठी पर किन हथियारों से हमला हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ हुआ। बैलेस्टिक एक्सपर्ट ने यहां लाइनपार थाने में पहुंचकर जांच की है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा कि हत्याकांड में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। जांच के लिए गाड़ी लैबोरेट्री में भी भिजवाई जा सकती है।

झज्जर पुलिस ने मेटा को लिखा पत्र, दो-तीन दिन में आएगी रिपोर्ट
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह की राठी हत्याकांड में कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर के नाम से सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुई पोस्ट पर भी संशय बरकार है। परिवार और समर्थकों ने इस पोस्ट को फर्जी करार दिया है वहीं पुलिस ने इसकी तह तक जाने के लिए मेटा को पत्र लिखा है। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है।

इसके बाद यह पता चल पाएगा कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है और किसने बैठकर कहां से यह पोस्ट अपलोड की है। लाइनपार थाना के एसएचओ संदीप कुमार ने कहा कि मेटा का फार्म भर दिया है। दो-तीन दिन बाद रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि किसने, कहां से और किस मकसद यह पोस्ट अपलोड की है। लाइनपार थाना प्रभरी संदीप कुमार का कहना है कि मेटा का फार्म भर दिया है। दो-तीन दिन बाद रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि किसने, कहां से और किस मकसद यह पोस्ट अपलोड की है।


नफे सिंह हत्याकांड में पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए विजेंद्र राठी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही एफआईआर में दर्ज अन्य लोगों को भी बुलाया जाएगा। - डॉ. अर्पित जैन, एसपी झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed