{"_id":"6335e0761abd952b56162495","slug":"land-of-most-wanted-mainpal-could-not-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: मोस्ट वांटेड मैनपाल की जमीन नहीं हो पाई नीलाम, तीसरी बार भी नहीं पहुंचा कोई बोलीदाता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: मोस्ट वांटेड मैनपाल की जमीन नहीं हो पाई नीलाम, तीसरी बार भी नहीं पहुंचा कोई बोलीदाता
Thu, 29 Sep 2022 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:44 PM IST
सार
गांव बादली के निवासी बदमाश मैनपाल की जमीन की नीलामी के लिए पुलिस ने बुधवार शाम को बादली में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनता को नीलामी की पूर्व सूचना दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस के लिए पांच लाख रुपये मोस्ट वांटेड बदमाश मैनपाल की जमीन की नीलामी के लिए तीसरी बार भी कोई बोलीदाता मौके पर नहीं पहुंचा। बोलीदाता के नहीं पहुंचने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार श्रीनिवास ने आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में तहसीलदार श्रीनिवास ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बादली के मोस्ट वांटेड अपराधी मैनपाल की 700 वर्ग गज की जमीन नीलाम की जानी थी लेकिन कोई भी बोलीदाता मौके पर नहीं पहुंचा। बोलीदाता के नहीं पहुंचने पर नीलामी की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़: हरियाणा में 13 तो पंजाब में माननीयों के खिलाफ 99 आपराधिक मामले विचाराधीन, हाईकोर्ट को दी जानकारी
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार नीलामी का समय निर्धारित किया गया लेकिन कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा था। इसी वजह से वीरवार को तहसील कार्यालय में तीसरी बार नीलामी के लिए कार्रवाई की गई लेकिन इस बार भी कोई बोलीदाता नहीं पहुंच सका।
गांव बादली के निवासी बदमाश मैनपाल की जमीन की नीलामी के लिए पुलिस ने बुधवार शाम को बादली में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनता को नीलामी की पूर्व सूचना दी थी। ताकि कोई भी व्यक्ति या संस्था बोली लगाकर नीलामी में भाग ले सके।