फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Murder of an elderly woman in Matanhel, injury marks found on her body

Jhajjar: मातनहेल में बुजुर्ग महिला की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान, गले में बंधी मिली चुन्नी

Sat, 20 Jul 2024 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 08:05 PM IST
सार

मृतका की पुत्रवधू ने अपने ही पति पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Jhajjar: Murder of an elderly woman in Matanhel, injury marks found on her body
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव मातनहेल में संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला घर में अकेली ही रहती थी। उसका बेटा जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स में कार्यरत हैं जबकि मृतका की पुत्रवधू पति से अनबन होने के बाद से अपने मायके में रह रही है। सूचना पाकर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतक की पुत्रवधू को भी फोन कर हादसे की जानकारी दी। पुत्रवधू अपने परिजनों के साथ मातनहेल पहुंची। पुत्रवधू ने अपने ही पति पर मां की हत्या करने के आरोप लगाएं हैं। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान कृष्णा पत्नी रामफल निवासी मातनहेल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं और होंठ कटा हुआ है। मृतका के गले में चुन्नी बंधी हुई मिली है। मृतका कृष्णा की पुत्रवधू सुमन ने अपने ही पति प्रवीण के खिलाफ मां की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर प्रवीण पुत्र रामफल निवासी मातनहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुमन पत्नी प्रवीन निवासी मातनहेल ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले प्रवीन निवासी मातनहेल के साथ हुई थी। उसकी शादी के दो दिन बाद उसके ससुर रामफुल का देहांत हो गया था। उसका पति प्रवीन भारतीय वायुसेना में जम्मू में कार्यरत है। उसके पास सात साल का एक लड़का है।


वह अपने बेटे व अपनी सास के साथ जनवरी 2024 में अपने पति के पास जम्मू में रहते थे। वहां उसका पति प्रवीण उनके साथ झगड़ा करता था, जिसके कारण वह अपने बेटे को लेकर अपने मायके एमपी माजरा आ गई थी। उसकी सास कृष्णा उसके पति के पास ही रह गई थी। बाद में उसके पति प्रवीण का सास कृष्णा के साथ झगड़ा होता था। इसके चलते उसकी सास भी जम्मू से अपने घर गांव मातनहेल आ गई थी। मृतका की पुत्रवधू ने आरोप लगाया कि उसके पति प्रवीण ने ही सास कृष्णा की हत्या की है।

मृतक कृष्णा की पुत्रवधू ने अपने ही पति पर उसकी सास की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शक के आधार पर मृतक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कुलदीप सिंह, चौकी इंचार्ज मातनहेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed