{"_id":"574751784f1c1b2f2d6926b1","slug":"jhajjar-crime-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Fri, 27 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर-छुछकवास रोड पर गांव ग्वालिसन के नजदीक एक हाईवा चालक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया है। गांव ग्वालिसन का रहने वाले सतविंद्र का गांव के बाहर खेतों में मकान है। वीरवार को अपने एक अन्य साथी अनूप निवासी गांव कुलासी झज्जर के साथ अपनी बाइक से गांव ग्वालिसन की ओर आ रहा था। उसी दौरान ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सतविंद्र ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनूप को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनूप की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है।
झज्जर-छुछकवास रोड पर गांव ग्वालिसन के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चालक घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर हाईवा चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेश कुमार
विज्ञापन
झज्जर-छुछकवास रोड पर गांव ग्वालिसन के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चालक घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर हाईवा चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेश कुमार