फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime , invertor, jhajjar news

इनवर्टर की बैटरी फटने से महिला झुलसी

Fri, 10 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के नजदीक लगती नेहरू पार्क कॉलोनी के एक मकान में इनवर्टर बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। उसमें भरा तेजाब काफी दूर-दूर तक जा गिरा। इससे महिला झुलस गई। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी उसके मकान की तरफ भागे। तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन


 नेहरू पार्क में रहने वाले मुकेश की पत्नी सीमा जब वीरवार की सुबह घरेलू कामकाज कर रही थी तो अचानक उनके घर में लगी इनवर्टर की बैटरी फट गई। उससे निकला तेजाब नजदीक ही काम में जुटी सीमा पर जा गिरा। जिससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। परिवार के लोग भागे और दर्द से कराहती हुई सीमा को तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां काफी देर तक प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया। इनवर्टर की बैटरी फटने के पीछे क्या कारण रहे, इसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed