फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, arrested, jhajjar news

पारिवारिक विवाद में हुई हत्या का आरोपी काबू

Sat, 22 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 22 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद को लेकर बीते माह में हुए झगड़े में लगी चोटों के कारण उपचाराधीन एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने गांव खोरड़ा में हुए इस मामले को हत्या की दृष्टि से देखते हुए एक आरोपी को अरेस्ट किया है। साल्हावास थाने के एसएचओ अशोक कुमार के अनुसार गांव खोरड़ा में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में लगी चोटों के कारण सुरेश पुत्र चांद राम निवासी गांव खोरड़ा की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश निवासी गांव मकराना जिला भिवानी को अरेस्ट किया गया है। इस संदर्भ में राजबाला निवासी गांव खोरड़ा की शिकायत पर पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े के संबंध में थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवाद को लेकर हुए झगड़े में लगी चोटों के कारण गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन सुरेश निवासी खोरड़ा की एक अक्टूबर 2016 को मौत हो गई थी। पकड़े गए आरोपी ओमप्रकाश को शनिवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य दोषियों को भी पुलिस जल्द अरेस्ट कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed