{"_id":"66e6f33d91c956b2dc0ca78f","slug":"jhajjar-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: फंदे से लटककर युवक ने दी जान, बहन की शादी कराने के लिए नौकरी करने आया था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: फंदे से लटककर युवक ने दी जान, बहन की शादी कराने के लिए नौकरी करने आया था युवक
Sun, 15 Sep 2024 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:16 PM IST
सार
आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। निजी कंपनी के अधिकारी के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के साल्हावास के गांव झांसवा स्थित एक प्राइवेट कंपनी काम करने वाले प्रवासी मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली पूरेअमृत लालगंज कुंमरोरा निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन झज्जर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि भाई करीब दाे माह पहले छोटी बहन की शादी करने के लिए नौकरी करने आया था। रोज सुबह-शाम घर पर मां से बात करता था। शनिवार को सुबह भी घर बात की थी, तब तक सब सही था। शाम को करीब 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि सत्यम ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या के कारणों के बारे में पता चला है। निजी कंपनी के अधिकारी के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। -जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, साल्हावास थाना
विज्ञापन