फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, gurukul jhajhar, student ran away, jhajjhar/bahadurgrah

गुरुकुल से भागे तीन छात्र, प्रबंधन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
hindi story, gurukul jhajhar, student ran away,  jhajjhar/bahadurgrah
gurukul - फोटो : Bureau
पहले भी कई मामलों में अपवाद में रहा झज्जर गुरुकुल एक बार फिर सुर्खियाें में है। मामला अबकि बार प्रताड़ना से तंग आकर गुरुकुल से तीन छात्रों के भागने का है। हालांकि गुरुकुल से भागे इन तीन छात्रों में से दो को तो स्थानीय पुलिस समझा-बुझाकर वापस गुरुकुल छोड़ आई, लेकिन एक छात्र को उसके अभिभावक अपने साथ गांव ले गए। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। आरोप सहीं पाए जाने पर गुरुकुल प्रबंधन पर कार्यवाही हो सकती है।  
विज्ञापन


झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित गुरुकुल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले तीन छात्र मंगलवार को गुरुकुल प्रबंधन की सुरक्षा को धता बताकर दोपहर के समय यहां से भाग निकले। झज्जर बस स्टैंड पर भीषण गर्मी में जब एक पत्रकार ने इन्हें बस की इंतजार में देखा तो पूछताछ के दौरान ही पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ। भूख से व्याकुल इन तीनों छात्रों को पहले तो उस व्यक्ति ने खाना खिलाया और बाद में पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल कर इस बारे में सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद एक छात्र सन्नी निवासी मुंडका दिल्ली के अभिभावक तो उसे पुलिस के पास अपने साथ ले गए, लेकिन दो अन्य छात्र सुमित निवासी खोरड़ा जिला भिवानी व अंकित निवासी चिरारी मेवात को पुलिस समझाबुझाकर उसी समय ही झज्जर गुरुकुल वापस छोड़ आई। पुलिस के सामने गुरूकुल से भागने वाले इन तीनों ही बच्चों ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ना देने गुणवत्ता के हिसाब से खाना न देने व मनमाफिक फीस वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी
गुरुकुल से तीन छात्रों के भागने का मामला उनके संज्ञान में है। फिलहाल गुरुकुल से भागने वाले तीन बच्चों में से एक को तो उसके अभिभावक अपने साथ ले गए, लेकिन दो बच्चों को वापिस गुरुकुल में इस आश्वासन के साथ छोड़ा गया है कि न तो उन्हें प्रताड़ना दी जाएगी और खाना भी गुणवत्ता के हिसाब से अच्छा दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि बच्चों के आरोप सही पाए जाते है तो फिर गुरुकुल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तरफ से उस पत्रकार का भी आभार व्यक्त किया जिसने उन बच्चों को खाना खिलाया व इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
जश्नदीप सिंह एसपी, झज्जर

क्या कहना है गुरुकुल प्रबंधन का
गुरुकुल से भागने वाले तीन छात्रों ने जो आरोप प्रबंधन पर लगाए हैं वह सही नहीं है। सच्चाई तो यह है कि बच्चों का मन गुरुकुल में नहीं लग पा रहा था। इस बात की पुष्टि प्रबंधन के सामने अन्य बच्चों ने भी की है। इसी वजह से इन बच्चों ने गुरुकुल से भागने का निर्णय लिया। गुरुकुल में न तो बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है और खाना भी उन्हें अच्छा ही परोसा जाता है। मामले को वैसे ही तूल दिया जा रहा है।

आचार्य विजयपाल गुरुकुल, झज्जर

पहले भी सुर्खियों में रह चुका है झज्जर गुरुकुल

यह पहला मामला नहीं है जब गुरुकुल की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र गुरुकुल से भागे हो। इससे पहले भी दो-तीन घटनाएं छात्रों के गुरुकुल प्रबंधन पर आरोप लगाकर भागने की हो चुकी है। यहां तक कि एक मामला तो गुरुकुल झज्जर में ही एक शिक्षक द्वारा गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने का प्रकाश में आया था। उस मामले का आरोपी शिक्षक अभी अदालत से जमानत पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed