{"_id":"5706af544f1c1b5b18c8171e","slug":"hindi-story-crime-jaat-reservation-cctv-futege-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज में दो उपद्रवियों की फुटेज आई सामने, हो रही शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटेज में दो उपद्रवियों की फुटेज आई सामने, हो रही शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
जाट आंदोलन
- फोटो : Bureau
आरक्षण आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों द्वारा झज्जर में सरकारी व निजी संपत्ति को निशाना बनाते, तोड़फोड़ व लूटपाट करते हुए आरोपियों की फुटेज पुलिस को मिली है। फुटेज में उपद्रवियों को आगजनी की घटनाओं को अंजाम देते हुए देखा गया है।
एसपी ने कहा कि उपरोक्त दोनों फोटो झज्जर शहर के बस अड्डा के आसपास की हैं। आमजन से सहयोग करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उपरोक्त फोटो में दिखाई देने वाले दोनों आरोपियों की पहचान के संबंध में कोई भी जानकारी पुलिस को वाट्सऐप नंबर 8398856100 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी उपद्रव से संबंधित दर्ज मामलों को सुलझाने में सहायक साबित होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी जश्नदीप सिंह ने बताया कि जिले में 19,20 व 21 फरवरी को हुई आगजनी की घटनाओं के आरोपियों की पहचान की जानी है। उन्होंने दो अलग-अलग फोटो जारी करते हुए आमजन से इन दोनों आरोपियों की पहचान करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि उपरोक्त आरोपियों के नाम व पते की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी तथा पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।