फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Delhi girl gang raped in Bahadurgarh

Haryana: दिल्ली की युवती से बहादुरगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म, खेल अकादमी संचालक व उसके दो साथियों पर केस

Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में खेल अकादमी संचालक और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Delhi girl gang raped in Bahadurgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली निवासी एक युवती के साथ हरियाणा के बहादुरगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक खेल अकादमी के संचालक व उसके दो साथियों पर दुष्कर्म और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने कहा है कि वह बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के एक क्षेत्र में रहती है। युवती का आरोप है कि पांच मार्च को वह एक परिचित महिला के साथ नौकरी के सिलसिले में बहादुरगढ़ आई थी। यहां वीरेंद्र उर्फ बुल्लड़ से मुलाकात हुई। इस दौरान संदीप और अमित नाम के व्यक्ति भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने शराब पी और उसकी परिचित महिला ने एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों उसे एक कमरे में ले गए और बारी-बारी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सीमा का कहना है कि एक युवती ने तीन लोगों पर दुष्कर्म व धमकी देने का आरोप लगाया है। बयान के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो कुछ सामने आता है, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed