{"_id":"578e868e4f1c1b217fc4bcca","slug":"gun-fire-fire-on-witness-witness-shot-murder-case-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होनी थी मर्डर केस में गवाही, मारी गोली, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज होनी थी मर्डर केस में गवाही, मारी गोली, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ में आसौदा गांव में एक साल पहले हुई हत्या की वारदात के चश्मदीद गवाह को मंगलवार की शाम को तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल को रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव में पहुंची। बाद में रोहतक पहुंचकर पुलिस ने ब्यान दर्ज किए। घायल की हालत अभी गंभीर है। बुधवार को ही उसकी गवाही होनी थी, मगर वारदात के कारण यह टल सकती है। घटना से गाव में तनाव का माहौल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक साल पहले ही गांव आसौदा टोडराण में संदीप नाम के युवक की रंजिशन हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों का नाम आया था। तीनों को पुलिस ने काबू कर लिया था।
विज्ञापन
संदीप की हत्या के मामले में उसका चाचा सुरेश पुत्र जिले सिंह चश्मदीद गवाह है। बुधवार को ही उसकी गवाही की तारीख तय है। इससे पहले ही मंगलवार की शाम को सुरेश जब गांव के दादा बूढ़ा मंदिर के पास गया हुआ तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और सुरेश को गोली मार दी। इससे वह जख्मी होकर गिर गया। हमलावरों ने उसके सिर में भी पिस्तौल के बट से वार किए और भाग निकले। गोली चलते ही आसपास में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश को बहादुरगढ़ के अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। इधर, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो सदर एसएचओ रणधीर सिंह व चौकी प्रभारी अमत कुमार दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। एसएचओ रणधीर ने बताया कि यह जानलेवा हमला संदीप की हत्या में सुरेश की गवाही रोकने के लिए किया गया। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।