{"_id":"642d2ce4dc1b438a3c0ea326","slug":"female-constable-died-after-swallowing-poisonous-substance-in-bahadurgarh-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: महिला सिपाही की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, घरेलू कलह से तंग आकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahadurgarh: महिला सिपाही की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, घरेलू कलह से तंग आकर दी जान
Wed, 05 Apr 2023 01:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:40 PM IST
सार
बहादुरगढ़ में महिला पुलिस कर्मी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदु के रूप में हुई है। महिला बहादुरगढ़ में सदर थाने के साथ लगती कॉलोनी में परिवार सहित रह रही थी। इंदु के पति संजीत फौज में हैं। इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। स्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बहादुरगढ़ की पुलिस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। महिला सिपाही ने दवा के धोखे में जहर निगला या वजह कुछ और रही, ये अभी जांच का विषय है। घरेलू कलह से तंग आकर यह कदम उठाए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इसलिए इस दृष्टिकोण से भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदु के पति संजीत फौज में हैं
मृतका की पहचान इंदु के रूप में हुई है। इंदु हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थी। फिलहाल वह बहादुरगढ़ कोर्ट कांप्लेक्स की गार्द में तैनात थी। यहां सदर थाने के साथ परिवार सहित रह रही थी। इंदु के पति संजीत फौज में हैं। इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। मंगलवार की देर शाम को जहरीला पदार्थ निगलने से इंदु की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दी। परिजन उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान इंदु ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस रोहतक पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुधवार की दोपहर परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के अनुसार, मृतका की मां ने बताया है कि इंदु के सिर में दर्द था। उसने घर में दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसी बयान को आधार मानते हुए फिलहाल सिटी पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं चर्चा ये भी है कि इन दिनों इंदु का पति सेना से छुट्टी पर आया हुआ है। दोनों में मंगलवार को किसी बात पर कलह हुई थी। इसी कलह के बाद इंदु ने यह कदम उठा लिया। हालांकि इस वजह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले में जांच करेगी। इंदु की मौत पर पुलिस अधिकारियों व साथी कर्मचारियों ने दुख जताया है। इस घटना के चलते कोर्ट कांप्लेक्स में वर्क सस्पेंड रहा।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
हमारी एक लेडीज कांस्टेबल की जहरीले पदार्थ निगलने से मौत हुई है। परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो कुछ सामने आता है, उस आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। --अशोक दहिया, एसएचओ शहर थाना, बहादुरगढ़।