बेखौफ बदमाश ः एक ही दिन में दो पेट्रोल पंपों से लूटे पौने दो लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से लुटेरे पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये लूट ले गए। युवक इंटियोस गाड़ी में आए थे। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से डीएसपी धीरज कुमार, सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज का लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर बाद झज्जर रोड स्थित सिंहराज पेट्रोल पंप पर इंटियोस गाड़ी में सवार 6 युवक आए। उस समय पंप पर चार कर्मचारी काम कर रहे थे। लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर सभी कर्मचारियों को कार्यालय में एकत्रित कर लिया। सभी कर्मचारियों के पास अलग-अलग कैश था। लुटेरों ने पिस्तौल दिखतो हुए कर्मचारियों के पास जमा कैश को लूट लिया। लूट की घटना को मात्र कुछ ही मिनटों में अंजाम दिया।
अलग-अलग कर्मचारियों के पास कैश होने के चलते कैश का सही आंकलन मालिक द्वारा नहीं लगाया गया है, मगर मालिक करीब एक लाख रुपये का अंदाजा बता रहा है। कैश की सही जानकारी मशीनों से निकाले गए तेल की कीमत और आंकलन के बाद ही पता चल सकेगी। पंप पर लूट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पंप मालिक ऋषिपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस फुटेज खंगाल रही है। उधर, डीएसपी धीरज कुमार का कहना है कि लूट की घटना के मामले में पंप मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर लुटेरों की तलाश जारी है। जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेरी/झज्जर। छुछकवास-जहाजगढ़ मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंप पर वीरवार दोपहर पौने दो बजे कार में सवार हथियारों से लैस चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पैट्रोल पंप कारिंदों से 60 हजार रुपए लूटे और फरार हो गए।
जाने से पहले बदमाशों ने पंप पर मौजूद मालिक के बेटे और दो सेल्समैन के साथ मारपीट भी की और मोबाइल भी छीन लिए। पीड़ितों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी करवा दी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई। लूट के आरोपी पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
छुछकवास-जहाजगढ़ मार्ग पर स्थित प्यारे फिलिंग स्टेशन पर करीब पौने दो बजे ईटीओज गाड़ी में सवार होकर चार युवक आए और सेल्समैन रविंद्र से हथियार के बल पर 60 हजार रुपए छीन लिए। पंप पर ही मौजूद जब दूसरे सेल्समैन मनोज और पंप मालिक के बेटे हेमंत ने जब विरोध किया तब बदमाशों ने मारपीट की और उनके मोबाइल भी छीन लिया। बाद मे डीएसपी जगत सिंह व थाना प्रभारी कुलबीर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी करवा दी, लेकिन फिर भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
पुलिस को समय से सूचना नहीं दे पाए पीड़ित
बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देनेे के बाद पीड़ितों के मोबाइल भी छीन कर ले जाने के चलते पुलिस को सूचना देने में भी थोड़ी देरी हुई। जिसके चलते बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए, लेकिन बाद में जैसे ही सूचना पुलिस को मिली डीएसपी जगत सिंह, एसएचओ कुलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमों का भी गठन किया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
कुलबीर सिंह, एसएचओ, बेरी।