फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Child died in accident

सूमो की टक्कर से बालक की मौत

Mon, 07 Dec 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला बहादुरगढ़/ब्यूरो
अमर उजाला बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Child died in accident

गांव नूना माजरा में क्रिकेट खेलकर अपने साथियों के साथ घर लौट रहे एक किशोर की बहादुरगढ़-झज्जर रोड पर टाटा सूमो की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और रोड के बीचोंबीच बैठ जाम लगा दिया। ग्रामीणों के गुस्से को भांपते हुए यहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन



नूना माजरा निवासी संजीव उर्फ संजय का मंझला बेटा अभिषेक (14) बहादुरगढ़ के बीएसएम स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था।

रविवार को अवकाश होने के चलते वह अपने कुछ साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जोहड़ के नजदीक स्टेडियम में गया था।

क्रिकेट खेलकर वह अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। ये तीनों बालक जोहड़ के पास थे कि अभिषेक को झज्जर से बहादुरगढ़ की तरफ आ रही एक टाटा सूमो की टक्कर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसे बहुत चोटें आईं। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

इस सड़क दुर्घटना से लोगों में गुस्सा बढ़ता चला गया और रोष स्वरूप वे सड़क के बीचोंबीच बैठ गए। जिस टाटा सूमो से बच्चे की मौत हुई उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

इसी टाटा सूमो से बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सिविल हॉस्पिटल लाया गया। घटनास्थल पर तहसीलदार मातूराम, थाना सदर प्रबंधक बिजेंद्र सिंह सहित काफी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

थाना सदर पुलिस ने सूमो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed