फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accident in Jhajjar: Car hits bike, one dead, FIR registered

झज्जर में हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 16 Sep 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 08:02 PM IST
सार

किसी गाड़ी का इंतजाम कर घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मनन को मृत घोषित कर दिया व लोकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Accident in Jhajjar: Car hits bike, one dead, FIR registered
demo pic

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में एसआर स्कूल के पास बाइक रोककर शौच कर रहे व्यक्ति के लड़के व भतीजे को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुरहेती गांव निवासी महेंद्रपाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह 15 सितंबर को बाइक को लेकर अपने निजी काम के लिए हसनपुर गया था। उसके साथ उसका लड़का मनन व उसके भाई का लड़का लोकेश भी गया हुआ था।
विज्ञापन


जब शाम को वह वापस आ रहा था तो एसआर स्कूल के पास बाइक को सड़क की साइड में खड़ी कर शौच करने लग गया। उसका लड़का मनन व उसके भाई का लड़का बाइक पर बैठे हुए थे। इस दौरान हसनपुर की तरफ से एक कार तेजी से आई और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मनन व लोकेश सड़क पर गिर गए और बाइक भी सड़क पर गिर गई। फिर कार चालक अपनी कार को मौके से लेकर भाग गया। उसने किसी गाड़ी का इंतजाम कर दोनों घायलों को रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके मनन को मृत घोषित कर दिया व लोकेश का इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed