फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डंपर की टक्कर से युवक की मौत

डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से युवक की मौत
बेरी। डीघल-सांपला मार्ग पर डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीघल निवासी सीलकराम पुत्र अभय राम सोमवार देर शाम को डीघल-सांपला मार्ग पर सामान खरीद रहा था और सामान खरीदकर बाइक पर बैठने लगा तो सांपला की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे सीलकराम की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में सीलक राम के सिर के ऊपर से डंपर का टायर उतरा हुआ था। जांच अधिकारी मंदीप ने बताया कि सोमवार को डीघल-सांपला मार्ग पर डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर मौत होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया और परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed