{"_id":"5bf9aaa2bdec2241822ee1af","slug":"91543088802-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिकाड़ा चौक के समीप खड़ा ट्राला चोरी, सदर थाना पुलिस को सौंपी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिकाड़ा चौक के समीप खड़ा ट्राला चोरी, सदर थाना पुलिस को सौंपी शिकायत
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। घिकाड़ा चौक के समीप से एक ट्राला अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। ट्राला मालिक ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लाधान पाना निवासी जतिन ने बताया कि खरकड़ी निवासी सतीश व उसने एक ट्राला पार्टनरशिप में लिया हुआ है। यह ट्राला सतीश के नाम है। गाड़ी का चालक पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर है। इस कारण वह ट्राला चलाता है। उसने बताया कि वीरवार देर रात घिकाड़ा रोड स्थित आर्यन स्कूल के समीप उसने अपना ट्राला खड़ा किया था। इसे बाद वह लाधान पाना स्थित अपने घर आ गया। जतिन ने बताया कि सुबह जब वह ट्राला लेने पहुंचा तो उसे चोरी मिला। इसके बाद सदर थाने पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।