फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़ रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़ रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़ रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली रोड स्थित एक बैंक के एटीएम को शुक्रवार सुबह लूटने का प्रयास किया गया। शटर नीचे करके एक बदमाश कैश निकालने के लिए मशीन का कैश बॉक्स कुल्हाड़ी से तोड़ रहा था। मुंबई स्थित कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद झज्जर जेल भेज दिया गया। बहादुरगढ़ में इससे पहले इस तरह की चार वारदात हो चुकी हैं।
रोहतक-दिल्ली रोड पर महावीर पार्क में इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा है। इस शाखा के साथ ही उक्त बैंक का एटीएम है। वीरवार की रात को एटीएम खुला था। गार्ड नहीं था तो मौके का फायदा उठाकर शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे एक बदमाश एटीएम बूथ में घुस गया। एटीएम का शटर नीचे कर उसने भीतर से लाइट बंद कर दी। सीसीटीवी को भी तोड़ने का प्रयास किया। रुपये निकालने के लिए उसने मशीन पर कुल्हाड़ी से वार करने शुरू कर दिए। मशीन के साथ छेड़छाड़ होते ही मुंबई स्थित कंट्रोल रूम को सूचना मिल गई। कंट्रोल रूम से बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई पवन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी शटर उठाकर अंदर घुसे तो बदमाश मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और थाने में ले आई। आरोपी की पहचान गांव खरहर निवासी विक्रम के तौर पर हुई है। दोपहर को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे झज्जर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी हुई हैं ऐसी वारदात
बहादुरगढ़ क्षेत्र में इससे पहले भी इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। पिछले साल 14 अक्तूबर को दुल्हेड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। उससे पहले बहादुरगढ़ में नयागांव रोड पर एक एटीएम को गाड़ी से खींचकर तोड़ने का प्रयास किया था। नजफगढ़ रोड पर तो बदमाश मशीन को उखाड़कर सड़क तक ले आए थे, लेकिन अपने साथ ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके अलावा कानोंदा में भी एटीएम तोड़ने का प्रयास हो चुका है। बेशक इन वारदातों में बदमाश कामयाब नहीं रहे, मगर पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बैंक अधिकारियों को भी एटीएम बूथ में रखना चाहिए गार्ड : थाना प्रभारी
उधर, सिटी थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को काबू कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस तो रात को पहरा देती ही है, बैंकों अधिकारियों को भी सुरक्षा के तौर पर एटीएम बूथ में गार्ड की व्यवस्था करनी चाहिए। -
--
कुल्हाड़ी से एटीएम तोड़ रहा था बदमाश, मुंबई स्थित कंट्रोल रूम की सूचना से दबोचा
सीसीटीवी तोड़ने का किया प्रयास
इससे पहले इस तरह की चार वारदात हो चुकी हैं बहादुरगढ़ में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed