फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क हादसे में डीटीसी ट्रैफिक कंट्रोलर की मौत

सड़क हादसे में डीटीसी ट्रैफिक कंट्रोलर की मौत

Thu, 02 May 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में डीटीसी ट्रैफिक कंट्रोलर की मौत
झज्जर। गुरुग्राम के बसई चौक के पास डीटीसी में ट्रैफिक कंट्रोलर के पद पर कार्यरत युवक की दुलीना पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तक घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक व वाहन का सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार झज्जर के छावनी मोहल्ला निवासी मंजीत पुत्र सुंदर लाल डीटीसी में गुरुग्राम के बसई चौक के पास ट्रैफिक कंट्रोलर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी ड्यूटी के बाद रात करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से अपने घर आ रहा था। जब वह दुलीना पुलिस चौकी से कुछ आगे निकला तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों की तरफ से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी
विज्ञापन

है।

27 मार्च को हुई थी शादी
छावनी मोहल्ला निवासी मंजीत की शादी 27 मार्च को हुई रोहतक निवासी वंदना के साथ हुई थी। उनकी शादी को करीब एक माह हुआ था कि मंजीत मौत का ग्रास बन गया। बताया जा रहा हैै कि मंजीत ही परिवार में नौकरी करता था। उसके पिता और छोटा भाई नितिन मेहनत मजदूरी करते है। उसकी मां का करीब दो साल पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
रमेश चंद्र, पुलिस थाना प्रभारी, सदर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed