फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सतीश हत्याकांड का खुलासा नहीं, केके मर्डर के आरोपी पकड़ से बाहर

सतीश हत्याकांड का खुलासा नहीं, केके मर्डर के आरोपी पकड़ से बाहर

Sun, 14 Apr 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
सतीश हत्याकांड का खुलासा नहीं, केके मर्डर के आरोपी पकड़ से बाहर
झज्जर। महज एक माह के दौरान हुई तीन वारदातों को सुलझाने में अभी तक पुलिस प्रशासन नाकाम रहा है। केके मर्डर केस में तो गैंगस्टर सेठी वारदात को कुबूल कर चुका है लेकिन सतीश देशवाल मर्डर केस व मूर्ति खंडित करने का मामला अभी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इन तीनों वारदातों के बाद से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी दौरान रात के समय हवाई फायरिंग की वारदात भी हुई थी लेकिन दहशत का आलम यह है कि किसी ने इसकी शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन


केके मर्डर केस
दिल्ली गेट पर 10 मार्च को हुए केके मर्डर केस में मृतक के परिजन सुधीर ने जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इसे लेकर पुलिस ने कोर्ट में सेठी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेने के लिए याचिका लगाई थी। इसमें अब आरोपी से पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में चार लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, जिसमें रवि मुख्य था। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


देशवाल मर्डर का नहीं हुआ खुलासा
गुरुग्राम रोड पर होटल महाराजा के काउंटर पर बैठे मालिक सतीश देशवाल पर फायरिंग कर एक अप्रैल को मौत के घाट उतार दिया गया था। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है। मृतक की मां एक महिला के प्रति भी अंदेशा जता चुकी है लेकिन पुलिस की जांच अभी तक रुकी हुई है। केस में अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगी है। ऐसे में यह केस पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस तलाश रही स्कूटी
दिल्ली गेट पर केके के मर्डर स्थान से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा को 31 मार्च की रात को खंडित कर दिया गया था। गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल भी मामले को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन पुलिस अभी भी सफेद स्कूटी की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है, जिससे वैश्य समाज का रोष बढ़ता जा रहा है।


तीनों ही मामलों में अलग-अलग टीमें प्रयास कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी केस ट्रेस हो जाएंगे। पुलिस ने इसी माह के दौरान तीन बड़े गैंगस्टर को भी काबू किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed