{"_id":"5b240f354f1c1bf66e8b854a","slug":"81529089845-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में हुडदंग करते तीन बाइक सवार काबू, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में हुडदंग करते तीन बाइक सवार काबू, केस दर्ज
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में हुड़दंग करते तीन बाइक सवार गिरफ्तार
अमर उजाला बयूरो
चरखी दादरी। रोहतक रोड पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन युवकों को शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपी रोहतक जिले के गांव कबूलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मोहन ने बताया कि वीरवार रात करीब 2.40 पर वह कांस्टेबल सितेंद्र के साथ पैंथर पर गश्त कर रहा था। जब वो रोहतक रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवक वहां हुड़दंग मचाते और मारपीट करते नजर आए। इसके तुरंत बाद वो उनके पास पहुंचे और उनसे पूछताछ की तो उनके मुंह से शराब की बू आई। इस दौरान आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों की पहचान कबूलपुर निवासी विनोद, रवि व नवीन के रूप में हुई। पुलिस टीम इन तीनों युवकों सहित उनकी बाइक को भी थाने ले आई। तीनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।