{"_id":"5aea07ba4f1c1b86098b7dae","slug":"81525286842-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों की चार महिलाओं सहित पांच पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों की चार महिलाओं सहित पांच पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज
Updated Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों की चार महिलाओं सहित पांच पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज
चरखी दादरी। एमसी कॉलोनी में 29 अप्रैल को हुए झगड़े की शिकायतों पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित पांच पर केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं ने ही एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। एक पक्ष की महिला ने अपने पति, सास ननद और पर मार मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर शिकायतकर्ता की सास ने भी उसके व मायके पक्ष के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष से महिला सुदेश ने बताया कि उसकी शादी एमसी कॉलोनी निवासी दीपक के साथ कुछ समय पहले हुई थी। उसने बताया कि 29 अप्रैल को उसके साथ उसके पति, ननद व सास ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की महिला सरोज ने भी इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। सरोज का आरोप है कि उसके पुत्रवधु सुदेश व खेड़ी साध निवासी अनिता ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।