फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोडवेज की बस की टक्कर में बाइक सवार घायल

रोडवेज की बस की टक्कर में बाइक सवार घायल

Sat, 16 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस की टक्कर में बाइक सवार घायल
झज्जर। शहर के नए बस स्टैंड पर रोडवेज की बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खाजपुर गांव निवासी पुनित पुत्र ईश्वर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह बहादुरगढ़ सोमानी कंपनी में काम करता हैै शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक लेकर घर से नया बस अड्डा झज्जर गया था। जब वह बस स्टैंड झज्जर के गेट के अंदर जा रहा था तो सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस बारे में शहर थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed