फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में गए किसान की करंट लगने से मौत

खेत में गए किसान की करंट लगने से मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खेत में गए किसान की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। कृषि कार्य के लिए खेत में गए घिकाड़ा निवासी एक किसान की शुक्रवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में कराया गया।
जानकारी के अनुसार घिकाड़ा निवासी विजय शुक्रवार सुबह घर से कृषि कार्य के लिए खेत में गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि उनके खेत से एक बिजली तार गुजर रही थी और इसमें एक जगह जोड़ नंगा था। करीब नौ बजे उसके भाई का पांव इस पर रखा गया और उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। घटना में विजय अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा और तुरंत परिजनों ने उसे संभाला और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन:
मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र मोहन, हेड कांस्टेबल, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed