{"_id":"5adb93284f1c1b60098b5d92","slug":"71524339496-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटल पर खाना खाने गए श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉटल पर खाना खाने गए श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचला
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल पर खाना खाने जा रहे श्रमिक को वाहन ने कुचला, मौत
चरखी दादरी। क्रशर जोन से होटल पर खाना खाने जा रहे एक प्रवासी श्रमिक को गांव खेड़ी बत्तर के समीप अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर शाम कुचल दिया। सदर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान यूपी के चित्रकुट जिले के गांव मारकोड़ी निवासी चुन्नीलाल के रूप में हुई।
मृतक चुन्नीलाल पेशे से राजमिस्त्री था और वह खेड़ी बत्तर क्रशर जोन स्थित शिवा स्टोन क्रशर पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम वह क्रशर से होटल पर खाना खाने के लिए निकला था। अभी वह सड़क पर कुछ कदम ही चला था कि अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने देर शाम ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।