{"_id":"5c993007bdec22140233521b","slug":"61553543175-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा मुठभेड़: फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए सीआईए दादरी के हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माजरा मुठभेड़: फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए सीआईए दादरी के हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। माजरा डी गांव स्थित श्याम बाबा मंदिर के सामने हुई मुठभेड़ में शामिल दादरी सीआईए टीम के हथियार को फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। हथियारों की जांच के बाद पता चल पाएगा कि इन हथियारों से गोली चली थी या नहीं। आईजी संदीप खिरवार ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर पांच मार्च को दादरी सीआईए टीम के हथियार जब्त करवाए थे। इस मामले में बेरी थाना पुलिस ने सीआईए दादरी के दो पिस्टल तथा एके-47 को अपने कब्जे में लेते हुए मालखाने में जमा कर लिया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए अब हथियारों की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।
चल रही है मजिस्ट्रेट जांच
मुठभेड़ में मरे साहिल व सचिन की मौत मामले की जांच पुलिस के अलावा तहसीलदार सुदेश मेहरा भी बतौर मजिस्ट्रेट कर रही हैं। मजिस्ट्रेट जांच की कार्रवाई भी कुछ खास आगे नहीं बढ़ पाई है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने अभी तक उनके बयान इस जांच के लिए दर्ज नहीं किए हैं। ऐसे में उन्हें पुुलिस व मजिस्ट्रेट पर कोई भरोसा नहीं है।
पांच मार्च को हुई थी घटना
श्याम मंदिर के सामने हुई इस घटना में नीमली गांव निवासी साहिल व सचिन को एक-एक गोली लगी थी। सचिन के छाती में तथा साहिल के माथे में गोली लगी थी। पीएमआर रिपोर्ट में आया था कि सचिन के शव में ही गोली थी जबकि साहिल के गोली आर-पार निकल गई थी। वहीं पुलिस जांच में आया है कि सचिन ने पहले मीछे मुड़कर साहिल को गोली मारी थी और उसके बाद खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन
परिजन कर रहे सीसीटीवी फुटेज पर संदेह
श्याम मंदिर के सामने हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। परिजनों के तर्क हैं कि अगर सीसीटीवी फुटेज बनाने के लिए पुलिस ने इस जगह को चुना है ताकि वे पाक साफ बचकर निकल जाएं। परिजनों का कहना है कि इनका मर्डर पहले किया गया है, बाद में उनकी गाड़ी के साथ मुठभेड़ दिखाई गई है।
मुठभेड़ मेें शामिल सीआईए स्टाफ दादरी के हथियार फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तीन अन्य आरोपियों ने भी इसी बात का खुलासा किया था कि सचिन ने साहिल को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी। मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है।
नरसिंह, एसएचओ, बेरी थाना।