{"_id":"5afde9464f1c1bce408b6357","slug":"61526589766-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
बहादुरगढ़।
सेक्टर-2 के निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर किसी अन्य वजह से, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का निवासी कल्लू पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के सेक्टर 2 में किराये पर रह रहा था। वह सेक्टर-6 में फलों की रेहड़ी लगाता था। बुधवार की रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एक क्लीनिक में ले जाया गया तो डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर ले जाने के लिए कहा। जब परिचित उसे यहां लेकर आए तो जांच के दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। सेक्टर-6 चौकी पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।