फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जमालपुर गांव में आग से करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल खाक

जमालपुर गांव में आग से करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल खाक

Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर गांव में आग से करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल खाक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जमालपुर गांव में बने अस्पताल के पीछे खेतों में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार दोपहर एक बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना किसानों के द्वारा दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों के अनुसार हवा तेज होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर दिया और देखते ही देखते लगभग 28 एकड़ गेहूं की फसल और फांस जलकर खाक हो गई। इनमें से करीब 15 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल जली है। जमालपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील ने बताया कि आग लगने के कारण उनका काफी नुकसान हो गया। आग ने उनके पूरे साल की मेहनत को खत्म कर दिया। गेहूं की फसल में लगी आग से सरकारी अस्पताल के प्रांगण के पेड़ भी जल गए हैं। इतना ही नहीं अस्पताल के साथ में ही स्थित एक निजी स्कूल ने आग को देखकर बच्चों को छुट्टी कर दी। प्रबंधन ने स्कूल को तुरंत खाली करवा दिया।
विज्ञापन

इस आग पर अभी काबू पाया ही नहीं गया था कि दो किलोमीटर की दूरी पर एक अन्य जगह खेतों में आग लग गई। जिसकी सूचना पर झाड़ली पॉवर प्लांट की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया गया। यहां भी करीब 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed