फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन मकानों में वारदात कर जेवरात और नकदी ले गए चोर

तीन मकानों में वारदात कर जेवरात और नकदी ले गए चोर

Sun, 10 Mar 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
तीन मकानों में वारदात कर जेवरात और नकदी ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा।
गांव रूदड़ौल में एक ही रात में चोरों ने तीन मकानों में घुसकर नकदी व जेवरात उड़ा लिए। पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से फिंगर प्रिंटस लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हेड कांस्टेबल बदलूराम ने बताया कि गांव रूदड़ौल में शुक्रवार रात तीन मकानों में चोरी की गई। हेड कांस्टेबल ने बताया कि चोरों ने ग्रामीण विक्रम के घर में घुसकर छह हजार रुपये की नकदी, चांदी की पाजेब, सोने की अंगूठी, पाजेब आदि चुरा ली। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। इस प्रकार गांव में सैनिक सुनील के घर भी चोरों ने चोरी की है लेकिन अभी तक चोरी सामान का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तीसरी चोरी ग्रामीण विजय के घर में की गई। चोर विजय के मकान से 15 हजार नकद, सोने की चेन, सोने के नथ, पांच जोड़ी पाजेब, चांदी के सिक्के , सोने का टीका सहित अन्य कीमती जेवरात चुरा ले गए। परिजनों ने सुबह देखा तो घरेलू सामान बिखरा मिला। नकदी और जेवर गायब मिले। इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से फिंगर प्रिंट लिए गए। पुलिस ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed