फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विवाहिता की मौत, पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विवाहिता की मौत, पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sun, 29 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती रात शहर के सेक्टर-6 चौकी के अंतर्गत आने वाले सांखोल गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके वालों के बयान पर पांच ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वाले अंतिम संस्कार के लिए गामड़ी गांव ले गए।
जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव गामड़ी निवासी कीर्ति की शादी नवंबर 2017 में सांखोल निवासी हिमांशु के साथ हुई थी। कीर्ति के पिता दलजीत ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। मगर शादी के कुछ दिन बाद कीर्ति के ससुरालियों को वह नाकाफी लगा और वे लगातार उसे ताने देने लगे। कुछ दिनों तक तो उनकी मांग ससुरालियों द्वारा पूरी की गई। मगर जब उनकी भूख और बढ़ती गई तो वे उनकी मांग पूरी नहीं कर सके। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कीर्ति के साथ मारपीट करने लग गए। कई बार इसकी सूचना कीर्ति ने हमें भी दी। इसके बाद उन्होंने पहुंचकर माहौल शांत कराया, मगर उनकी मांग बढ़ती रही।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि पिछले दिनों कीर्ति से उसके ससुरालियों ने मोटरसाइकिल की मांग की। बीती आधी रात उन्हें ससुराल वालों ने कीर्ति की मौत की खबर दी गई। पुलिस को दलजीत ने बताया कि है कि शुक्रवार की रात भी कीर्ति के ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। कीर्ति के ससुरालियों ने उन्हें बताया था कि कीर्ति ने सुसाइड कर लिया। यह सुनकर वे बहादुरगढ़ पहुंचे। मृतका के पिता ने बताया कि कीर्ति के ससुराल वाले शुक्रवार की रात जब उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे तो उसके कानों से खून बह रहा था। जहां चिकित्सकों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कीर्ति के पिता दलजीत ने अपनी बेटी की मौत के लिए दामाद हिमांशु, मां बिमला, दो मामा व ननद भारती के खिलाफ दहेज की मांग कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता के बयान पर पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed