फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दुकान से लाखों की बैटरी व इंवर्टर चोरी

दुकान से लाखों की बैटरी व इंवर्टर चोरी

Thu, 21 Mar 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
दुकान से लाखों की बैटरी व इंवर्टर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। चोरों ने एक बार फिर से शहर में ही एक दुकान से लाखों रुपये की बैटरी व इनवर्टर चोरी कर पुलिस की चुस्ती व दक्षता को चुनौती दे डाली। चोरी की घटना में शामिल एक युवक तो पड़ोस की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस इसी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर पंचायती गुरुद्वारे के पास श्री साईं इंटरप्राइजेज के नाम से एक इनवर्टर बैटरी की दुकान है। इसी दुकान पर बुधवार की अल सुबह चोरों ने सेंध लगाकर यहां से इनवर्टर व बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अल सुबह दुकान के पास एक गाड़ी आकर रुकी जिसमें तीन चार युवक नीचे उतरे दिखाई दिए। जिसमें एक युवक ने अपने चेहरे को कपड़े से ढांप रखा था। साथ की दुकान में लगे सीसी कैमरे में एक युवक के आने के बाद दुकान के नजदीक तीन चार युवको के पैर दिखाई दिये। जोकि घटना के दौरान दुकान का शटर तोड़कर गाड़ी में बैट्री व इनवर्टर को ले जाते दिखाई दिए। दुकानदार हितेश ने बताया की यह घटना जिस समय हुई उस समय हितेश का चाचा पालक के खेतों में गया था। वापसी आने पर दूर से देखा कि दुकान में कोई सामान निकाल रहा है। जैसे ही उसने आवाज लगाई चोर सामान सहित गाड़ी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed