फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अनियंत्रित होकर पलटी आई-10 कार, पांच युवक घायल

अनियंत्रित होकर पलटी आई-10 कार, पांच युवक घायल

Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी आई-10 कार, पांच युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। कस्बे के गांव हुई बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक आई-10 कार संदिग्ध परिस्थितियों में संतुलन बिगड़ने से पलट गई। घटना में गाड़ी सवार पांच युवकों को चोटें आई। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाढड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना मिल चुकी है देर रात करीब पौने दस बजे तक घायलों के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

जानकारी के अनुसार जगरामबास निवासी पांच युवक किसी काम से बाढड़ा की तरफ गए थे। काम निपटाकर जब वो वापिस अपने गांव की तरफ आ रहे थे तो हुई बस स्टैंड के समीप उनकी गाड़ी का संदिग्ध परिस्थितियों में संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी नियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना में कार सवार पांचों युवकों में से एक को गंभीर चोटें आईं जबकि बाकी चारों को मामूली चोटें लगीं। गंभीर हालत में घायल युवक को उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जांच अधिकारी एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार जगरामबास गांव के हैं और उनके अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि संतुलन बिगड़ने के चलते उनकी गाड़ी पलटी थी और एक युवक को गंभीर चोटें आई थी। घायल को उपचार के लिए कहां ले जाया गया है इसका पुलिस पता लगा रही है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद भी हादसे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed