{"_id":"5a8c7d244f1c1bf07b8b8626","slug":"41519156516-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक नहीं पूरी हुई मांगें तो देशव्यापी आंदोलन : मलिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्च तक नहीं पूरी हुई मांगें तो देशव्यापी आंदोलन : मलिक
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च तक नहीं पूरी हुई मांगें तो देशव्यापी आंदोलन : मलिक
बेरी (झज्जर)।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि अगर 31 मार्च तक जाटों की मांगें सरकार ने पूरी नहीं कीं तो इस बार आंदोलन देशव्यापी होगा। उन्होंने कहा यह जाटों की एकजुटता का ही परिणाम है, जिससे सरकार पर दबाव बना और मांगें पूरी करने के लिए सरकार ने 31 मार्च तक का समय मांगा है।
मलिक ने मंगलवार को गांव माजरा में कृष्ण फौगाट पुत्र नत्थूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस युवक की जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 20 फरवरी को मौत हो गई थी। अनावरण समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मलिक ने एक बार फिर दोहराया कि हरियाणा के मंत्रियों कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, मनीष ग्रोवर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की नीयत ठीक नहीं है। इन चारों राजनीतिज्ञों ने जाट आरक्षण आंदोलन में फूट डालकर खत्म करवाने का प्रयास किया, लेकिन जाटों की एकजुटता के चलते वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। इस मौके पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष अशोक बलहारा, प्रताप पूनिया, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बबला, होशियार सिंह, कादियान खाप के प्रधान बिल्लू, रणबीर चहल व जोली प्रधान ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर जाट आंदोलन के दौरान मारे गए युवकों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया।