{"_id":"5b182df54f1c1ba66e8b68fc","slug":"31528311285-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते दो आरोपी काबू
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुआ खेलते दो आरोपी काबू
बहादुरगढ़। थाना शहर पुलिस ने रामनगर से दो लोगों को सरेआम राशि दांव पर लगाकर जुआ खेलते हुए काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना शहर प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि रामनगर कॉलोनी में दो व्यक्ति सरेआम राशि दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेलते हुए दो को काबू कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी गढ़ी सांपला जिला रोहतक तथा ललित कुमार निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई गई कुल 450 रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।