{"_id":"5ade424f4f1c1b05418b6190","slug":"31524515407-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय सामने आई तो अनियंत्रित हुई सफारी, पलटने से दो की मौत्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगाय सामने आई तो अनियंत्रित हुई सफारी, पलटने से दो की मौत्
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
छुछकवास गांव के नजदीक सफारी के सामने नीलगाय आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी ने तीन पलटे खाए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद सोमवार की सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं शवों का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार दुबलधन गांव निवासी अमित(23) पुत्र रमेश, मोहित(20) पुत्र महाबीर कंझावला दिल्ली व राहुल (25) पुत्र रणधीर निवासी मुंसा रविवार देर सांय बजे अपनी टाटा सफारी गाड़ी में सवार होकर छुछकवास से गांव अच्छेज जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छुछकवास से कुछ ही दूरी पर पहुंची, तो गाड़ी के आगे नील गाय आ गई। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के चलते वह अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इसके चलते अमित और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां घायल राहुल प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सोमवार को पीजीआई में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोमवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
वर्जन
छुछकवास-अच्छेज मार्ग पर टाटा सफारी के आगे नील गाय आने से अनियंत्रित होकर खेतों में पलटने की सूचना मिली थी। हादसे में सफारी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। घायल को पीजीआई में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, छुछकवास चौकी।