फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वि मंदिर के महंत की पेड़ काटने के हथियार से हतया

वि मंदिर के महंत की पेड़ काटने के हथियार से हतया

Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
वि मंदिर के महंत की पेड़ काटने के हथियार से हतया
शिव मंदिर के महंत की दरांत से काटकर से हत्या
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली। गांव एमपी माजरा स्थित बाबा गोरखनाथ शिव मंदिर के महंत को किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मंदिर परिसर में बने कमरे में ही महंत का शव मिला है। शव लगभग दो दिन पुराना है। लूट के मकसद से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महंत की पहचान 50 वर्षीय विजय निवासी गांव भदानी के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार विजय गांव एमपी माजरा में स्थित गोरखनाथ शिव मंदिर में कई वर्षों से महंत है। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति अपनी गाड़ी रोककर दर्शन के लिए गया। अंदर गया तो उसे महंत का शव दिखाई पड़ा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हंसराज और सीआईए इंचार्ज जसबीर व एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

अकेला रहता था महंत
महंत के सिर व चेहरे पर वार किए गए हैं। हथियार पर लगा व आसपास पड़ा खून भी सूखा हुआ है। अनुमान है कि करीब दो दिन पहले हत्या की गई होगी। कमरे में मिले पहचान पत्र के जरिये उसकी पहचान हो पाई। दरअसल, गांव के बाहरी क्षेत्र में बने इस मंदिर में महंत अकेला ही रहता है। लोगों का बेहद कम आना-जाना होता है। इत्तफाक से सोमवार की दोपहर व्यक्ति मंदिर गया तो महंत की हत्या का पता चल पाया। महंत का शव तख्त के नजदीक जमीन पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी खुली हुई मिली और बेड भी खंगाला
महंत के कमरे में सारा सामान अस्त व्यस्त पाया गया। अलमारी खुली हुई तो बेड भी खंगाला गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लूट के मकसद से यह वारदात अंजाम दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से न तो रुपये मिले और न ही कोई कीमती सामान।
मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उधर, महंत की हत्या के बाद गांव एमपी माजरा के लोगों में भी रोष है। लोगों ने कहा कि भगवान के घर में ही पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे।
निशाने पर हैं महंत
मंदिरों के महंत लुटेरों के निशाने पर हैं। गत 24 जनवरी 2014 की रात को खेड़का गुर्जर स्थित अस्थल धाम के महंत रूपराम दास की हत्या कर दी गई थी। वह मामला आज तक नहीं सुलझा है। सितंबर 2018 में दुल्हेड़ा स्थित आशिया धाम के महंत के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट की गई। अभी हाल ही में शुक्रवार की रात को रोहद स्थित शनिधाम आश्रम में महंत व सेवकों से मारपीट कर नकदंी और मोबाइल छीने गए। अब एमपीमाजरा में महंत विजय की हत्या कर दी गई है।

जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे : एसएचओ
पोस्टमार्टम के लिए बॉडी नागरिक अस्पताल में भिजवा दी है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महंत के हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
इंस्पेक्टर जसबीर
एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़
सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed