फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली ट्रांसफार्मर में ट्रक की टक्कर, ट्रांसफार्मर में लगी आग

बिजली ट्रांसफार्मर में ट्रक की टक्कर, ट्रांसफार्मर में लगी आग

Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर में ट्रक की टक्कर, ट्रांसफार्मर में लगी आग
ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर में लगी आग
विज्ञापन

बादली। बहादुरगढ़ रोड पर वीरवार रात एक ट्रक ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इससे ट्रांसफार्मर खंभों से नीचे गिर गया और आग लग गई। टक्कर के बाद खंभे और बिजली के तार ट्रक पर गिर गए। मगर गनीमत यह रही कि आग ट्रक में नहीं लगी क्योंकि आग ट्रक में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुक्रवार को दिन के समय ट्रक तारों की चपेट में रहा, जिससे आवागमन भी बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक बहादुरगढ़ रोड स्थित केले के गोदाम में जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया। इससे ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। दो खंभे ट्रक के ऊपर गिरे तो चालक मनीष भी ट्रक से नीचे उतरकर ट्रांसफार्मर में लगी को बुझाने में लग गया। चालक ने कुछ राहगीरों की मदद से ट्रांसफार्मर पर रेत डालकर आग को काबू किया। ट्रांसफार्मर गिरने से बादली गांव के 150 उपभोक्ताओं की बिजली भी बाधित हो गई। जबकि दिन में बहादुरगढ़ रोड पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं बिजली निगम कर्मचारियों ने ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दी है जबकि उपभोक्ताओं के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed