फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध देशी व अंग्रेजी शराब सहित एक दबोचा

अवैध देशी व अंग्रेजी शराब सहित एक दबोचा

Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अवैध देशी व अंग्रेजी शराब सहित एक दबोचा
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी। शराब के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मोरवाला गांव में दबिश देकर पिचौपा कलां निवासी एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 33 बोतल अंग्रेजी, 36 बोतल देसी शराब और 16 बोतल बीयर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी मांगेराम उर्फ सुकर्मपाल पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मोरवाला में एक व्यक्ति शराब का अवैैध कारोबार कर रहा है। इस सूचना पर सदर थाना के प्रधान सिपाही राममेहर ने टीम सहित मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सकता। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अवैध शराब होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर 33 बोतल अंग्रेजी और 36 बोतल देसी शराब व16 बोतल बीयर बरामद की। पुलिस ने पिचौपा कलां के मांगेराम उर्फ मांगे उर्फ शंकर उर्फ सुकर्मपाल पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed