फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन के संज्ञान न लेने पर मंदिर निर्माण कराने की दी चेतावनी

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन के संज्ञान न लेने पर मंदिर निर्माण कराने की दी चेतावनी

Sat, 01 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन के संज्ञान न लेने पर मंदिर निर्माण कराने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दो दिन पूर्व हुई तोड़फोड़ का मामला गर्मा गया है। शिवसेना साधु विंग जिला कार्यकारिणी वीरवार को 48 घंटे में दोषी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दे चुकी है। शुक्रवार को अन्य धार्मिक संगठन भी इस पक्ष में उतर आए। शुक्रवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद सदस्यों ने भी दोषी की गिरफ्तारी न होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी देने के साथ-साथ मंदिर निर्माण कराने का भी एलान किया है। यह फैसला शुक्रवार को आयोजित बैठक में लिया गया।

संदीप बजरंगी व नगर संयोजक गौरव हिंदू ने बताया कि भगवान शिव मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ किए जाने से श्रद्धालुओं में खासा रोष व्याप्त है। इस घटना की धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने कड़ी निंदा की है। संयोजक राहुल ने कहा कि यह घटना शहर में होना चिंताजनक है। इस तरह की घटनाओं से धार्मिक भावनाएं तो आह्त होती हैं। बजरंग दल ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द प्रशासन ने इस विषय में कोई संज्ञान नहीं लिया तो हिंदू समाज व बजरंग दल मिलकर मंदिर निर्माण करेंगे। बैठक में समाजसेवी रिंपी फौगाट व शिव सेना साधु विंग जिला अध्यक्ष सोनूनाथ आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed